Monday, 19 February 2018

होलिका की लपट देती संकेत-ज्योतिष्याचार्य डॉ.सुहास

होलिका की लपट देती संकेत
अपने भविष्य को
पूरी शक्ति से अपने भीतर खींचे... 
अपने वर्तमान को
अपनी क्षमता अनुसार रोक कर रखें... 
अपने भूतकाल को
पूरी ताकत से बाहर निकाल दें.....
यही है सर्वश्रेष्ठ जीवन योग...
-सदगुरुदेव निखिल वाणी 
Image result for होलीका दहन इमेज
मान्यता है कि होलिका दहन के समय जलती अग्नि की उठती लौ से अनेक प्रकार के संकेत मिलते हैं। पूरब की ओर लौ उठना कल्याणकारी होता है। दक्षिण की ओर पशु पीड़ा, पश्चिम की ओर सामान्य और उत्तर की ओर लौ उठने से बारिश होने की संभावना रहती है।
भद्रा काल में होती साधना
तांत्रिक मंत्र सिद्धि के लिए होलिका दहन से पूर्व अर्थात भद्रा काल को सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं। यद्यपि पूर्णिमा को प्रात: से मध्य रात्रि तक तात्रिक तंत्र-मंत्र सिद्ध करने का अनुष्ठान करते हैं। किंतु अंतिम तांत्रिक कृत्य रात्रि 12 बजे ही किया जाता है। मंत्र सिद्ध कर तांत्रिक अपना और जातकों का कल्याण करते हैं। मां तारा के साधक ओम नारायण उपाध्याय का कहना है कि फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि तंत्र साधना के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। तंत्र-मंत्र को सिद्ध करने के लिए पूरे दिन पूजा, पाठ, हवन आदि करते हैं। पीड़ितों की माग पर टोटके भी किए जाते हैं।
Image result for होलीका दहन इमेज
होली पर आम लोग जब मस्ती व उमंग में डूबे होते हैं, तब तांत्रिक फाल्गुन पूर्णिमा को मंत्र सिद्ध करने के अनुष्ठान में जुटे रहते हैं। दरअसल, कार्तिक माह की अमावस्या को होने वाली दीपावली के बाद होली ही तांत्रिकों के लिए दूसरी महानिशा होती है, जब वे मंत्र सिद्ध कर सकते हैं। इसीलिए होलिका दहन के बाद लोग जब होली के हुड़दंग में डूबने की तैयारी कर रहे होते हैं, तब तांत्रिक किसी गुमनाम सुनसान जगह पर तंत्र-मंत्र सिद्ध करने का अनुष्ठान करते हैं। भले ही इसे अंधविश्वास माना जाए, लेकिन दीपावली की तरह होली पर टोना-टोटका जगाने की परंपरा आज भी जिंदा है।
इस तरह बचें टोटकों से
Image result for टोटका- टोना-टोटका के लिए सफेद खाद्य पदार्थो का उपयोग किया जाता है, इसलिए होलिका दहन वाले दिन सफेद खाद्य पदार्थो कासेवन करने से बचें।
- उतारे हुए टोटके का प्रभाव खुले सिर पर जल्दी होता है, अत: सिर को टोपी आदि से ढंके रखें।
- टोने-टोटके में व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग भी किया जाता है, इसलिए अपने कपड़ों का ध्यान रखें।
- होली पर पूरे दिन अपनी जेब में काले कपड़े में काले तिल बाधकर रखें। रात को जलती होली में उन्हें डाल दें। यदि पहले से ही कोई टोटका होगा, तो वह भी खत्म हो जाएगा।
अधिक जानकारी हेतु सपर्क करे....Ref : D.Jagran,