Showing posts with label festival. Show all posts
Showing posts with label festival. Show all posts

Tuesday, 14 February 2023

Mahashivratri Special

नमस्कार,
आप सभी को आनेवाली महाशिवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं l इस साल की महाशिवरात्री शनिवार को दिनांक 18 फेब्रुवारी 203 माघ मास मे कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को शुरु होती है l मध्यरात्री मे चतुदशी तिथी होगी l महाशिवरात्री उपवास करना है, तो संपूर्ण दिन उपवास कर सकते l महाशिवरात्री की रात्री मे प्रत्येक प्रहर को शिव पूजन का महत्व रहता है l प्रहर नुसार मंत्र जप निम्न प्रकार से है l शिव दुग्धजलाभिषेक करे l  बिल्व पत्र के मध्य पत्ते पर चंदन तिलक मध्यमा अंगुली से लगाए, बाए पत्ते पर तर्जनी से हल्दी तिलक, और दाएं पत्ते पर कुमकुम तिलक लगाए l ऐसे १०८ बिल्व पत्र शिवपिंडी पर शिवमंत्र से अर्पित करे l इस दिन शिव लीलामृत ११ अध्याय या संपूर्ण अध्याय पठन कर सकते है l श्रद्धा पूर्वक समर्पित पवित्र मन से आपके समयानुसार आप जप कर सकते है l
प्रहर समय।                  मंत्र जप
6.19 pm-9.27 pm - श्री शिवाय नम:
9.27 pm-12.35 - श्री शंकराय नम:
12.35 am-3.32 - श्री महेश्वराय नम:
3.32 am-6.00 am - श्री रूद्राय नम:

महानिषित काल ,- 12.10 am-01.00 am
महामृत्युंजय मंत्र

संकल्प : शिवकृपा, दिर्घायु प्राप्ती एवं सकल रोग दोष शांती प्रीत्यर्थ 

आपका शुभचिंतक,
डॉ. सुहास रोकड़े 

Sunday, 16 October 2022

दीपावली पूजा मुहूर्त

हरि ॐ,

एस्ट्रोटेक लैब की तरफ से दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत शुभकामनाएं l
23 अक्टूबर को धनतेरस शुरू हो जाएगा। 24 अक्टूबर को  नरक चतुदर्शी होगी। इसी दिन दीपावली होगी। 26 को गोवर्धन पूजा और 27 को भाई दूज होगी। 22 अक्टूबर को शाम 6:02 से धनतेरस की खरीदारी का दौर शुरू हो जाएगा। 23 अक्टूबर शाम 6:03 बजे तक खरीदारी का मान रहेगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।

23 अक्टूबर को प्रदोष व्रत होगा और शनि भी मार्गी हो रहे हैं जो कई राशियों के जीवन में धन, संपत्ति, समृद्धि लाएंगे। इस वर्ष कन्या राशि और हस्त नक्षत्र का संयोग मिल रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, धनाध्यक्ष कुबेर की पूजा होती है व धनवंतरि जयंती भी होती है। इस दिन आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धनवंतरि का समुद्र मंथन से प्राकट्य हुआ था। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। उनसे आरोग्य की कामना की जाती है।


इस दिन यमदीप दान किया जाता है। सायंकाल आटे या मिट्टी के दीपक में तेल डालकर चार बत्तियां जलाकर मुख्य द्वार पर रखा जाता है। इस दीपदान से असामयिक मृत्यु का भय समाप्त होता है। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से धन वर्षा होगी। इस दिन श्रीगणेश-लक्ष्मी खरीदना, बर्तन, सोना.चांदी, आभूषण, वाहन खरीदना मिट्टी के दीपक या घर का सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। खरीदारी करने इस वर्ष धनतरेस का शुभ मुहूर्त

चौघड़ियानुसार लाभ सुबह नौ से 10:25 बजे तक, अमृत काल में सुबह 10:25 से 11:50 बजे तक, शुभ दिन दोपहर 01:16 बजे से 02:41 बजे तक और शाम 05:31 बजे से 07:06 बजे तक और अमृत सांयकाल में शाम 07:06 से शाम 08:41 बजे तक खरीदारी की सकती है।अभिजीत मुहूर्त का रखें ध्यान

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11ः28 बजे से 12ः13 बजे तक, प्रदोष काल शाम 05ः31 बजे से रात 08:03 बजे तक, (शुभ) वृषभ लग्न शाम 06:45 बजे से 08 :42 बजे तक (अतिशुभ) है। धनतेरस में पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल शाम 05ः31 बजे से 8:03 बजे तक, वृषभ लग्न शाम 6:45 बजे से 8:42 बजे तक है।

आपको और आपके परिवार को एस्ट्रोटेक लैब की तरफ से दीपावली की बहुत शुभकामनाएं l
आपका जीवन सुखमय हो।

शुभम् भवतु,
आपका ज्योतिष,
डॉ. सुहास रोकड़े
www.astrotechlab.com

Sunday, 1 May 2022

अक्षय तृतीया 2022 पर बन रहे हैं राजयोग

अक्षय तृतीया 2022 पर बन रहे हैं राजयोग 

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त भी होता है. इस साल 3 मई, मंगलवार यानी कि कल ये पर्व मनाया जाएगा. यह वैशाख महीने के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है. इस बार अक्षय तृतीया पर 3 राजयोग बनने के कारण यह और भी खास हो गया है. 

पूजा, स्‍नान-दान का है खास महत्‍व 

अक्षय का मतलब है कि जिसका क्षय न हो. मान्‍यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कामों का क्षय नहीं होता है या इस दिन किए गए कर्म बहुत ज्‍यादा लाभ देते हैं. इसलिए इस दिन पवित्र नदियों में स्‍नान करने, पूजा-पाठ करने, दान करने, खरीदारी करने का बहुत महत्‍व है. इस दिन भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा करते हैं ताकि हमेशा उनकी कृपा बनी रहे. साथ ही सोना-चांदी, घर-गाड़ी जैसी कीमती चीजें खरीदते हैं ताकि घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे. 

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं राजयोग 

इस साल 3 मई, अक्षय तृतीया पर ग्रहों की स्थिति बहुत खास रहने वाली है, जिसके कारण इस दिन मालव्य राजयोग, हंस राजयोग और शश राजयोग बन रहे हैं. अक्षय तृतीया पर इन राजयोगों का बनना बहुत शुभ है. इन राजयोग में कोई भी शुभ काम या मांगलिक काम करना बहुत अच्‍छा फल देगा. खरीदारी करने के लिए भी यह स्थितियां बहुत ही शुभ हैं. 

- अक्षय तृतीया पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05:39 बजे से दोपहर के 12:18 बजे तक है.

आचार्य सुहास रोकडे 

www.astrologer.com







Download Our Free App

श्रीदत्तात्रेयवज्रकवचम्

श्रीदत्तात्रेयवज्रकवचम्           श्रीगणेशाय नमः ।         श्रीदत्तात्रेयाय नमः । ऋषय ऊचुः । कथं सङ्कल्पसिद्धिः स्याद्वेदव्यास क...